Showing posts with label रवीन्द्र भ्रमर. Show all posts
Showing posts with label रवीन्द्र भ्रमर. Show all posts

Sunday, May 31, 2009

सुर-पाँखी 'रवीन्द्र भ्रमर'

प्राणों के पिंजरे में पाला,
साँस-साँस में गाया,
बड़े जतन से वह सुर-पाँखी मेरे बस में आया।

साँझ-सकारे मन-बंसी पर मैंने उसको टेरा,
रसना की रेशमी धार पर दिन दुपहरिया फेरा,
अक्षर-मंत्र, शब्द के टोने, स्वर के बान चलाए
धीरे-धीरे उस निर्मम से कुछ अपनापा पाया।
बड़े जतन से वह सुर-पाँखी मेरे बस में आया।

जाने किस अनुराग पगीं उसकी रतनारी आँखें,
किस पीड़ा के नील रंग में रंगी हुई हैं पांखें,
उसके गहरे प्रेमराग को बूझ न पाया अब तक
अतुल स्नेह से उसके पंखों को हर क्षण सहलाया।
बड़े जतन से वह सुर-पाँखी मेरे बस में आया।

उसके रोम-रोम में महके वन-फूलों की प्रीत,
उसकी हर थिरकन में गूँजे घाटी का संगीत,
उसकी बोली में गूंगा आकाश मुखर हो जाए
मैंने शब्द-तूलिका से उसका यह चित्र बनाया।
बड़े जतन से वह सुर-पाँखी मेरे बस में आया।

रुद्राष्टाध्यायी का आध्यात्मिक और आधिभौतिक अर्थ

  रुद्राष्टाध्यायी का आध्यात्मिक और आधिभौतिक अर्थ एक बात शुरुआत में स्पष्ट करना उपयोगी है— रुद्राष्टाध्यायी केवल भगवान शिव की स्तुति नहीं ह...